

पाथ ऑफ जस्टिस ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा रविंद्र कुमार रवि को युवा मोर्चा वेस्ट लुधियाना का प्रभारी नियुक्त किया गया
आज लुधियाना के विक्टोरिया इंक्लेव में पाथ ऑफ जस्टिस ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन परिक्षित आहलूवालिया ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से श्री रविंद्र कुमार रवि को संस्था का युवा मोर्चा वेस्ट लुधियाना का प्रभारी नियुक्त किया गया।
नियुक्ति के उपरांत चेयरमैन परिक्षित आहलूवालिया ने श्री रविंद्र कुमार रवि को बधाई देते हुए कहा कि संस्था को उनसे सामाजिक सेवा एवं मानवाधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की अपेक्षा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रविंद्र कुमार रवि अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन परिक्षित आहलूवालिया के साथ महासचिव हरीश चौधरी, प्रेस सचिव दिंपल कुमार, प्रभारी विनोद कुमार, युवा मोर्चा प्रभारी अमित कुमार तथा लुधियाना महिला विंग प्रभारी श्रीमती मनजीत कौर भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने श्री रविंद्र कुमार रवि को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान संस्था के विस्तार, मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी समय में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई।

