( मुख्य संपादक परीक्षित आहलूवालिआ ) नगर निगम जालंधर के कर्मचारियों की पिछले पांच दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद आज शहर में सफाई व्यवस्था ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। हड़ताल समाप्त होते ही नगर निगम की टीमें मैदान में उतर आईं और विभिन्न क्षेत्रों में जमा कचरे की लिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया।इसी कड़ी में आज पठानकोट रोड पर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा सड़क किनारे जमा कचरे को उठाकर सफाई की गई। कई दिनों से कचरा जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कचरा उठाने का काम शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

शहरवासियों ने उम्मीद जताई है कि अब सफाई और कचरे की लिफ्टिंग का कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि जालंधर शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके।
प्रेस रिपोर्टर — डिंपल कुमार
जालंधर, पंजाब


