
जालंधर, 5 जुलाई: पाथ ऑफ जस्टिस ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ऑल इंडिया रजिस्टर्ड के चेयरमैन परीक्षित आहलूवालिया द्वारा कुछ दिन पहले बशीरपुरा से संत नगर जाने वाली रेलवे रोड पर स्थित रेलवे क्वार्टरों के बीच पिछले लगभग 10 वर्षों से लगे कूड़े के डंप को हटाने के लिए रेलवे प्रशासन एवं नगर निगम को एक मांग-पत्र सौंपा गया था।
संस्था की इस पहल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे प्रशासन और नगर निगम द्वारा उक्त कूड़े के डंप को पूरी तरह हटाकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई करवाई गई।
इस अवसर पर पाथ ऑफ जस्टिस ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के चेयरमैन परीक्षित आहलूवालिया एवं पूरी टीम ने रेलवे प्रशासन तथा नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रशासन द्वारा समय रहते की गई सकारात्मक कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रशासन तक पहुँचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर चेयरमैन परीक्षित आहलूवालिया के साथ प्रेस सचिव डिंपल कुमार, स्टेज सचिव श्री गुलशन नैयर, ऊर्मिला तिवारी, विजय रानी, किरपाल कौर, राजवीर सिंह, अनूप वर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

