
आज Path of Justice Human Rights Foundation की ओर से संस्था के चेयरमैन श्री परीक्षित आह्लूवालिया के नेतृत्व में डी.सी. साहब से मुलाकात की गई। इस दौरान चेयरमैन श्री परीक्षित आह्लूवालिया ने ताज एन्क्लेव की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से डी.सी. साहब को अवगत करवाया और इनके जल्द समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा।
संस्था की ओर से प्रशासन से अपील की गई कि ताज एन्क्लेव की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए जल्द से जल्द आवश्यक विकास कार्य करवाकर समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
इस मौके पर चेयरमैन श्री परीक्षित आह्लूवालिया के साथ श्री डिंपल कुमार, श्री पवन कुमार, श्री नरेंद्र सिंह, श्री गोपाल कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

